फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: -काेलर, सुखचेनपुर, शंभूवाला और मालोंवाला योजनाओं में चोरी, 15 लाख का नुकसान

विज्ञापन
कोलर व सुखचेनपुर में जल श​क्ति विभाग की योजनाओं में हुई चोरी। स्रोत विभाग
विज्ञापन
एक्सक्लूसिव
विज्ञापन


सिरमौर में जलशक्ति विभाग की पेयजल और सिंचाई योजनाएं चोरों के निशाने पर
धर्म सिंह तोमर
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर में जलशक्ति विभाग की पेयजल और सिंचाई योजनाएं चोरों के निशाने पर हैं। आलम यह है कि एक के बाद एक योजनाओं में चोरी की घटनाएं सामने आने के बाद से विभाग की नींद हराम हुई है। विभाग को जहां लाखों की चपत लग रही है, वहीं लोगों को भी पेयजल किल्लत का सामना कईं-कईं दिनों तक करना पड़ रहा है। अब एक साथ 4 अलग-अलग योजनाओं में चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। इन योजनाओं से अज्ञात आरोपी तांबे की केबल सहित स्टार्टर आदि सामान ले गए हैं। इससे विभाग को 15 लाख के करीब का नुकसान हुआ है।
विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार दो दिन के भीतर ही विभाग की कोलर, सुखचेनपुर और शंभूवाला योजनाओं से अज्ञात आरोपी तांबे की मोटी तारें, स्टार्टर और अन्य सामान चोरी कर ले गए हैं। विभाग के कनिष्ठ अभियंता समरेज मोहम्मद ने बताया कि कोलर और सुखचेनपुर योजनाओं में तारें, स्टार्टर आदि सामान चोरी होने से करीब 3 लाख का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस थाना माजरा में शिकायत दर्ज करवाई गई है। इस दौरान योजना भी बंद हुई है।
विज्ञापन

उधर, विभाग के सहायक अभियंता नाहन रोशन लाल ने बताया कि शंभूवाला में योजना में अज्ञात चोर केबल आदि चोरी कर ले गए हैं। इसके अलावा मालोंवाला से 6 समरसीबल चोरी हुई है। इन चोरियों से विभाग को करीब 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि मामले में पुलिस थाना नाहन में शिकायत दर्ज करवाई गई है। उन्होंने बताया कि चोरी को लेकर मामले लगातार उच्चाधिकारियों के समक्ष भी उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कालाअंब, शंभूवाला क्षेत्र में अधिक चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं।
.......बाक्स
लोगों को झेलनी पड़ रही समस्या
उधर, लगातार पेयजल व सिंचाई योजनाओं में चोरी की घटनाएं सामने आने से लोगों को पेयजल और खेतों के लिए सिंचाई की समस्या से परेशान होना पड़ता है। एक बार चोरी हो जाने के बाद कईं-कईं दिनों के लिए योजनाएं बंद हो जाती हैं। योजनाएं बंद हो जाने से लोगों को दूषित पानी पीने को मजबूर रहना पड़ रहा है। उधर, सूत्रों की मानें तो विभाग की अधिकतर योजनाएं जंगल व सुनसान क्षेत्रों में होती हैं। इसका फायदा चोर अपने मनसूबों काे पूरा करने में उठा रहे हैं।
........बाक्स
कुछ ही महीनों में चोरियों से 60 लाख का नुक्सान
जलशक्ति विभाग नाहन के अधिशासी अभियंता देवानंद पुंडीर ने बताया कि कुछ ही महीनों में एक के बाद एक 20 के करीब चोरी की घटनाएं अलग-अलग क्षेत्रों में सामने आ चुकी हैं। खासकर कालाअंब के मेनथॉपल, नागल सुकेती, मोगीनंद, खैरी, खादरबाग, ददाहू आदि में यह घटनाएं हुई हैं। चोरियाें से विभाग को करीब 60 लाख का नुकसान हुआ है। चोरी के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई जाती है, लेकिन अभी तक किसी भी योजना में चोरी हुआ सामान वापस नहीं मिला है। विभाग को जहां चोरी हुए सामान का नुकसान हो रहा है, वहीं इन योजनाओं में पुन: पैसा खर्च कर नया सामान लगाना पड़ रहा है। इससे दोहरी मार पड़ती है।
-योजनाओं पर न सीसीटीवी और न ही चौकीदार : एसपी
उधर, एसपी एनएस नेगी ने बताया कि जल शक्ति विभाग की तरफ से योजनाओं में चोरी को लेकर शिकायतें तो मिल रहीं हैं। पुलिस जांच करती है तो मौके पर न तो कोई सीसीटीवी लगा होता है और न ही योजनाओं में चौकीदार होता है। इतना ही नहीं योजनाओं में चोरी किस समय हुई, इसको लेकर भी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही है। फिर भी मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा की अध्यक्षता में जांच टीम का गठन किया गया है। डीएसपी मुख्यालय रमाकांत ठाकुर को भी जांच टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

-एसएस नेगी, एसपी सिरमौर
संवाद

कोलर व सुखचेनपुर में जल शक्ति विभाग की योजनाओं में हुई चोरी। स्रोत विभाग

कोलर व सुखचेनपुर में जल शक्ति विभाग की योजनाओं में हुई चोरी। स्रोत विभाग

कोलर व सुखचेनपुर में जल शक्ति विभाग की योजनाओं में हुई चोरी। स्रोत विभाग

कोलर व सुखचेनपुर में जल शक्ति विभाग की योजनाओं में हुई चोरी। स्रोत विभाग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें