सचित्र परिचर्चा
यात्रियों के सूख रहे हल्क
संजय गुप्ता
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में राष्ट्रीय राजमार्ग के बस स्टॉप पर यात्रियों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है। इससे यात्रियों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बस स्टॉप के अलावा औद्योगिक क्षेत्र के कई सार्वजनिक स्थानों पर पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में यात्रियों को पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। क्षेत्र में रोजाना 1600 लोग यात्रा करते हैं। बस स्टॉप पर पीने के पानी की व्यवस्था न होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस मुद्दे को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रशासन और सरकार दोनों से मांग की कि कालाअंब बस स्टॉप पर पीने के पानी की व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाए।
नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि कालाअंब बस स्टॉप पर यात्रियों के लिए सुविधाएं जुटाई जा रही हैं। पीने के पानी की व्यवस्था उनकी प्राथमिकता में है। यात्रियों की सुविधा के लिए बस स्टॉप के समीप छह शौचालयों का निर्माण किया जा रहा है। इसकी लंबे समय से मांग की जा रही थी। अब पीने के पानी की व्यवस्था भी कर दी जाएगी।
मोगीनंद के विक्की कश्यप ने बताया कि गर्मियों का मौसम लगभग शुरू हो गया है। कालाअंब बस स्टॉप पर पीने के पानी की माकूल व्यवस्था नहीं हैं। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
रामकुमार धीमान ने कहा कि कालाअंब बस स्टॉप पर पीने के पानी की व्यवस्था किए जाने को लेकर दो दशकों से मांग की जा रही है लेकिन अभी तक यात्री पीने के पानी की समस्या से जूझते आ रहे हैं।
राजेंद्र ने बताया कि भीषण गर्मी में लोगों को पीने की पानी की बड़ी समस्या रहती है। बाहरी क्षेत्रों से आए लोगों को कुछ समझ नहीं आता कि वह इस हालत में क्या करें।
टेकचंद ने बताया कि कालाअंब बस स्टॉप पर पीने के पानी की समस्या होने से यात्रियों को पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है या फिर इधर-उधर से मांग कर पानी पीना पड़ रहा है।
दीपक ने कहा कि सरकार, पंचायत और प्रशासन को जनहित को ध्यान में रखते हुए पीने के पानी के इस संकट को दूर करना चाहिए। बस स्टॉप पर पीने का पानी प होना दुर्भाग्य की बात है।
टेकचंद। संवाद
टेकचंद। संवाद
टेकचंद। संवाद
टेकचंद। संवाद