डाइट नाहन में दिव्यांग बालकों के लिए आयोजित दो दिवसीय थैरेपीयूटिक शिविर के समापन पर दिव्यांग बा
डाइट में दो दिवसीय शिविर का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) नाहन में दिव्यांग बच्चों के लिए आयोजित दो दिवसीय थैरेपीयूटिक शिविर संपन्न हो गया। दूसरे दिन शिविर में 50 के करीब दिव्यांग बच्चों ने भाग लिया। डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज से आए थैरेपिस्ट रॉकी चौधरी, आस्था स्कूल से नजिफ अहमद और आईजीएमसी की अंकिता ने दिव्यांगों को थेरेपी दी।
थैरेपीयूटिक शिविर का समापन जिला शिक्षा उपनिदेशक क्वालिटी एवं जिला परियोजना अधिकारी रीता गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया। उन्होंने दिव्यांग बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही कहा कि कोई भी बच्चा जिसके अंदर किसी भी प्रकार की प्रतिभा है उसकी प्रतिभा में कोई रुकावट नहीं आनी चाहिए।
जिला शिक्षा उपनिदेशक उच्च शिक्षा हिमेंद्र बाली ने समावेशी शिक्षा से जुड़ने पर जोर दिया। जिला उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा राजीव ठाकुर, जिला समन्वयक आईईडी शिवानी थापा डॉ. मुनेश शर्मा वित्त अनुभाग अधिकारी अरुण शर्मा, पूनम गुप्ता, नीतू तोमर, विशेष अध्यापक सुषमा ठाकुर, भारती और विवेकानंद आदि मौजूद रहे।