फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: कोर्ट ने केस में जब्त बाइक को किया रिलीज

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन। अदालत ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में जब्त मोटरसाइकिल को दस्तावेजों सहित उसके मालिक चमन लाल के सुपुर्द करने का आदेश दिया है। यह मामला 3 अगस्त 2025 को पुलिस थाना पुरुवाला में दर्ज किया गया था। आरोप है कि पुलिस टीम ने प्रतिबंधित नशीली दवाओं की बरामदगी के साथ मामले में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को भी जब्त किया था।
विज्ञापन

अब विशेष न्यायालय ने थाना प्रभारी को मोटरसाइकिल उसके मालिक के सुपुर्द करने का आदेश दिया है। अदालत ने शर्त रखी है कि वाहन मालिक को न्यायिक मजिस्ट्रेट की संतुष्टि के लिए एक लाख रुपये का जमानती बांड भरना होगा। इसके अलावा, समान राशि का एक जमानतदार भी प्रस्तुत करना होगा। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि वाहन को न तो बेचा जाएगा और न ही उसका रंग या अन्य पहचान संबंधी विशेषताएं बदली जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें