फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: चार साल पहले बनाया बस अड्डा, पुराने का नहीं गिराया ढांचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब बस स्टैंड में पार्किंग की झेलनी पड़ रही समस्या
विज्ञापन

दोपहर को बाहरी राज्यों, एचआरटीसी और निजी बसों की रहती है भीड़
पुराने ढांचे हटाने से दर्जनों बसें हो सकेंगी खड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। करोड़ों रुपये से पांवटा साहिब में नया बस स्टैंड भवन तैयार किया जा चुका है, लेकिन चार वर्ष बीतने के बावजूद दशकों पुराने जर्जर बस अड्डा भवन के ढांचे को अब तक गिराया नहीं जा सका है। इसके चलते बस अड्डा परिसर में जगह की भारी कमी है।
बसों की संख्या लगातार बढ़ने से बस अड्डा परिसर छोटा पड़ता जा रहा है। विशेषकर दोपहर के समय हिमाचल पथ परिवहन निगम, दूसरे राज्यों की रोडवेज और निजी बसें ज्यादा बस स्टैंड आती हैं। उस समय यहां पार्किंग की खासी दिक्कत होती है। सिरमौर निजी बस ऑपरेटर यूनियन के प्रधान बलविंद्र सिंह, महासचिव अखिल शर्मा, मामराज शर्मा, अतर सिंह, मामराज कपूर, रमेश ठाकुर, महेंद्र सिंह ठाकुर और एकांत गर्ग सहित निजी बस ऑपरेटरों ने बताया कि पांवटा साहिब बस स्टैंड प्रदेश के व्यस्ततम बस स्टैंडों में शुमार है। यहां से उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ रोडवेज के अलावा एचआरटीसी और सैकड़ों निजी बसें प्रतिदिन रवाना होती हैं।
विज्ञापन

बस ऑपरेटरों का कहना है कि यदि दशकों पुराने जर्जर बस अड्डा ढांचे को गिरा दिया जाए तो परिसर के भीतर कम से कम दो दर्जन बसों के लिए बेहतर पार्किंग सुविधा मिल सकती है। हैरानी की बात यह है कि चार वर्षों के बाद भी पुराने भवन को गिराने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। यूनियन प्रधान बलविंद्र सिंह ने बताया कि इस समस्या से उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को भी अवगत करवाया जा चुका है।
नशेड़ियों का अड्डा बनता जा रहा परिसर
स्थानीय निवासी राहुल चौधरी, पंकज भटनागर, सचिन वर्मा और दिनेश नेगी ने बताया कि पांवटा साहिब में देश-विदेश से संगत पहुंचती है। पुराने बस अड्डा परिसर में गंदगी का आलम बना रहता है। जर्जर भवन लंबे समय से नशेडियों का अड्डा भी बनता जा रहा है, जिससे सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

भवन को असुरक्षित घोषित करने की प्रक्रिया जारी
पुराने बस अड्डा भवन को असुरक्षित घोषित करने की प्रक्रिया चल रही है। टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण कर लिया है। रिपोर्ट तैयार की जा चुकी है। रिपोर्ट उपायुक्त सिरमौर को सौंपी जाएगी। अनुमति मिलने के बाद ही दशकों पुराने बस अड्डा ढांचे को गिराने की विभागीय प्रक्रिया शुरू की जा सकेगी।
-राजेंद्र धीमान, बस अड्डा प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें