फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: दुर्गा अष्टमी पर जयकारों से गूंजे मंदिर, श्रद्धालुओं ने किए मां के दर्शन

Mon, 19 Oct 2026 12:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
विज्ञापन
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। दुर्गा अष्टमी का पर्व रविवार को ददाहू, रेणुकाजी तीर्थ और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने मां दुर्गा को हलवा-पूरी, चने, फल और पंचमेवा का भोग लगाया तथा कन्या पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों में दिनभर जयकारे गूंजते रहे और महिलाओं ने भजन-कीर्तन से मां का गुणगान किया। इस अवसर पर मां रेणुका मंदिर, गायत्री मंदिर, धारटीधार स्थित ला माता मंदिर, सैनधार के मनसा माता मंदिर और ददाहू के दुर्गा माता मंदिर सहित क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर दर्शन किए और आशीर्वाद मांगा। वहीं, रेणुकाजी स्थित निर्वाण आश्रम में आयोजित सप्तचंडी महायज्ञ में अष्टमी पर मां दुर्गा का आह्वान और स्तुति की गई। आयोजकों के अनुसार, मंगलवार को पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें