फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूड़धार में बर्फबारी से गिरिपार क्षेत्र में बढ़ा ठंड का प्रकोप

Mon, 21 Mar 2016 07:28 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला नौहराधार (सिरमौर)।
विज्ञापन
बर्फबारी के दौरान सेल्फी लेते पर्यटक - फोटो : PTI
विज्ञापन
 जिले की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार में रविवार सुबह से लगातार बर्फबारी हो रही है। यह सिलसिला सोमवार तड़के भी जारी रहा। गिरिपार क्षेत्र में दिन भर रुकरुक कर बारिश हुई है। क्षेत्र में हो रही बर्फबारी से किसानों के साथ बागवानों के चेहरों पर भी रौनक लोट आई है।
विज्ञापन


चूड़धार में 15 सेमी से भी अधिक ताजा हिमपात हुआ है। बर्फबारी होने से तापमान में भारी गिरावट आई है, जिसके कारण समूचे गिरिपार क्षेत्र में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। लोगों को एक बार फिर गर्म कपड़े पहनने पड़ रहे हैं। बीते रविवार तथा सोमवार को कई ग्रामीण क्षेत्रों में ठंड के चलते लोग दिन भर घर में ही हीटर व अंगीठियों से चिपके रहे।
हरिपुरधार व नौहराधार में दिन के तापमान में 9 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। हरिपुरधार में शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जबकि रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को हालांकि ठंड कम रही लेकिन शीत लहर जारी रही। जबकि चूड़धार का तापमान जमाव बिंदु से नीचे चला गया है।
विज्ञापन


फसलों के लिए वर्षा लाभदायक
क्षेत्र में हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिले हैं। इस बारिश को फसलों के लिए फायदेमंद बताया जा रहा है। गेहूं, जौ व लहसुन की फसल मेें यह वर्षा नई जान डालेगी। आलू की बिजाई के लिए भी जमीन को पर्याप्त नमी मिल गई है। बागवानी के लिए भी लाभदायक माना जा रहा है।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें