फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा व्यवसायिक विषय पढ़कर बनेंगे आत्मनिर्भर

Fri, 12 Feb 2016 06:48 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
विज्ञापन
विज्ञापन
 प्रदेश सरकार युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से व्यवसायिक विषय को शिक्षा के साथ जोड़ रही है जिन्हें अब स्कूलों में पढ़ाया जा रहा है ताकि युवा स्वरोजगार से जुड़कर अपने भविष्य को सुरक्षित व बेहतर बना सके। यह बात सीपीएस विनय कुमार ने शुक्रवार को ददाहू स्कूल के खेल प्रांगण में 7 लाख की लागत से निर्मित व्यवसायिक शिक्षण प्रयोगशाला के उद्घाटन अवसर पर कही।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवा इन विषयों को अपनाकर उसे अपनी आजीविका व रोजगार का साधन बना सकेंगे। युवाओं को रोजगार के लिए अब भटकना नहीं पड़ेगा। इससे पूर्व उन्होंने रेणुका बांध प्रबंधन की ओर से निर्मित 4.34 लाख के सामुदायिक पुस्तकालय भवन का उद्घाटन कर उसे क्षेत्र की जनता को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि इस पुस्तकालय भवन के बनने से ददाहू क्षेत्र के लोगों का फालतू समय पुस्तकों के अध्ययन करने में व्यतीत हो सकेगा। इससे वरिष्ठ नागरिकों को भारी सुविधा मिलेगी।


इस मौके पर रेणुका बांध परियोजना के महाप्रबंधन बीके कौशल, एजीएम सर्वेश कुमार सेठ, प्रदीप मेहरा, रेणुका ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तपेंद्र चौहान, मित्र सिंह तोमर, जिला परिषद सदस्य श्यामा ठाकुर, ददाहू पंचायत प्रधान शकुंतला देवी, उप प्रधान पंकज गर्ग, डीपीआरओ बाबू राम, दलीप सिंह चौहान सहित अन्य गणमान्य लोग व बांध परियोजना से जुड़े अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें