नाहन (सिरमौर)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट नाहन में राज्यस्तरीय व्यावसायिक शिक्षक प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। इसमें राज्यभर के व्यावसायिक शिक्षक भाग लेने पहुंचे हैं जिन्हें यहां अलग-अलग वक्ताओं की ओर से व्यावसायिक शिक्षा में जुड़ने वाले नए-नए विषयों के प्रति जानकारी दी जा रही है।
डाइट नाहन के कार्यकारी प्रधानाचार्य आईडी राही ने बताया कि डाइट नाहन में राज्यस्तरीय व्यावसायिक शिक्षकों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन रिटेल, बैकिंग फाइनेंस सर्विसेज एंड इंश्योरेंस विषय पर प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया गया।
यहां पहले दिन सोलन, सिरमौर, शिमला और किन्नौर जिले के 40 प्रतिभागी व्यावसायिक शिक्षक भाग ले रहे हैं। पहले चरण की इस कार्यशाला में तीन दिनों तक ऑफलाइन जबकि दो दिनों तक ऑनलाइन मोड में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अलग-अलग चरण में पूरे प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षकों को नाहन में ही प्रशिक्षण दिया जाएगा जो 30 मार्च तक पूरा हो जाएगा।