फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बेहतरीन सेवाएं देने वाले शिक्षक सम्मानित, मेधावी पुरस्कृत

विज्ञापन
शिक्षक दिवस पर सिरमौर एजुकेशन डेवलपमेंट सोसाइटी के सम्मान समारोह में कार्यकम प्रस्तुत करते हुए
विज्ञापन
शिक्षक दिवस पर सिरमौर एजुकेशनल डेवलपमेंट सोसायटी का समारोह
विज्ञापन

मजबूत राष्ट्र के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण : प्रियंका वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। शिक्षक दिवस पर सिरमौर एजुकेशनल डेवलपमेंट सोसायटी ने गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों और अलग-अलग स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों को स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
प्रियंका वर्मा ने कहा कि मजबूत राष्ट्र के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने अपने विद्यार्थी जीवन के अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को गुरुजनों और परिजनों का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान अलग-अलग स्कूलों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं।
विज्ञापन

इन शिक्षकों को किया सम्मानित
समारोह में द स्कॉलर्स होम की शकुंतला सत्ती, जूनियर शाखा देवीनगर की संतोष कुमारी, शिव ज्योति पब्लिक स्कूल की ऊषा देवी, हिल व्यू स्कूल की प्रधानाचार्या आशु शर्मा, किड्स पैराडाइस स्कूल की दीपा राठौर, गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल की मधुबाला, त्रिलोचन सिंह, मधु धीमान और आशा थापा, साई विद्या निकेतन की हिमांशु, बीकेडी स्कूल के अनिल कुमार, डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या मीनाक्षी सैनी, न्यू क्रिसेंट स्कूल की फिजा खान, सर्वोदय स्कूल की सरिता, विद्यापीठ स्कूल की शिवानी, बीबीजीत कौर स्कूल की विभा शर्मा और कमलेश को सम्मानित किया गया।
इन मेधावी विद्यार्थियों को भी मिला सम्मान
समारोह में ध्रुव अग्रवाल, हरिकिरन कौर, चारवी राजपूत, वानी शर्मा, अनिका सैनी, अभिनव धीमान, कृतिका चौधरी, इशिका, हरशमीत कौर, जसमीत कौर, आरती, कार्तिक भारद्वाज, जिया नेगी, प्रियांशी, पायल, करनदीप, दिव्यांशी कौशिक, उरवी शर्मा, यश यादव, अलिशा वर्मा, डिंपल, राशिदा खान, मन्नत शाह, शिफा खान, मो. अरश मलिक, श्रेयांश पुंडीर, निवेदिता वर्मा और हर्षिता वर्मा को भी स्मृति-चिह्न भेंट किए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सोसायटी के अध्यक्ष एनएम वर्मा, सचिव डॉ. नरेंद्र पाल सिंह नारंग, कोषाध्यक्ष गुरजीत सिंह सैनी, प्रधानाचार्या गुरविंद्र कौर चावला, नजाकत हाशमी, एस. महाजन समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें