फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: उपनिदेशक के साथ प्राथमिक शिक्षकों की मांगों पर हुआ मंथन

विज्ञापन
डाइट नाहन में प्राथमिक शिक्षकों को संबोधित करते प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक राजीव ठाकुर। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

उपनिदेशक के साथ प्राथमिक शिक्षकों की मांगों पर हुआ मंथन

प्राथमिक शिक्षक संघ ने उपनिदेशक को दिया 20 सूत्रीय मांग पत्र

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ सिरमौर ने डाइट नाहन में प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक राजीव ठाकुर के साथ शिक्षकों की समस्याओं और मांगों पर मंथन किया।

डाइट नाहन में हुई बैठक के दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने उपनिदेशक को अपनी समस्याओं और मांगों से अवगत करवाया। इस मौके पर संघ के पदाधिकारियों ने उपनिदेशक को 20 सूत्री मांग पत्र भी सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें प्राथमिक पाठशाला के प्रशासनिक ढांचे के साथ छेड़छाड़ न करने, प्राथमिक स्कूलों में हिंदी या अंग्रेजी माध्यम में से किसी एक में शिक्षा दिलवाने, हायर ग्रेड पे देने समेत कलस्टर से बाहर प्रतिनियुक्ति न करने की मांग शामिल रही। इसके अलावा संघ ने अंडर-12 खेलकूद प्रतियोगिता को बहाल करने, विद्यालय में बिजली बिलों का भुगतान खंड प्रारंभिक कार्यालय से करने, जेबीटी व पीईटी की पदोन्नति करवाने, सेवानिवृत्त कर्मचारियों जिनके पेंशन केस नहीं सुलझे हैं उनका समाधान करवाने की भी मांग की। इसके अलावा कई अन्य मांगें भी शामिल रहीं।

संवाद

डाइट नाहन में प्राथमिक शिक्षकों को संबोधित करते प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक राजीव ठाकुर। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें