फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ की कार्यकारिणी का विस्तार

विज्ञापन
ददाहू में राजकीय प्राथमिक  शिक्षक संघ की नई गठित कार्यकारिणी। स्रोत : संघ
विज्ञापन
-ददाहू में आयोजित कार्यक्रम में सदस्यों को सौंपी जिम्मेदारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन/ददाहू (सिरमौर)। जिला राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ की कार्यकारिणी का शनिवार को ददाहू में विस्तार किया गया। जिलाध्यक्ष जय प्रकाश शर्मा और महासचिव चतर सिंह ठाकुर ने बताया कि जगत सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुधीर ठाकुर महालेखाकार, जगपाल सिंह को सह सचिव, सतपाल सिंह को मुख्य सलाहकार और रुपराज कमल को संरक्षक बनाया गया।

सुरेंद्र शर्मा, अनिल तोमर, गुमान सिंह, सुरेश तोमर, सुनील तोमर, सुरेंद्र मेहता को उपप्रधान, चमन लाल और गोपाल सिंह को सहायक सचिव, कांता देवी को कार्यालय सचिव, सोम दत्त, नीरज रमौल, रामगोपाल को सहकोषाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

इसके अलावा यशवंत सिंह, कमलेश ठाकुर, ब्रह्मानंद शर्मा, राजेंद्र शर्मा, सेवा राम तोमर को सलाहकार, सोहन सिंह, संगीता राणा और नेत्र सिंह को लेखाकार बनाया गया।
विज्ञापन


इसके साथ ही रघुवीर सिंह, मनोज सागर, नरेश शर्मा को संगठन मंत्री, मीनाक्षी राणा, सुरेश चौहान, मदन लाल, जागर सिंह को प्रचार मंत्री, ओम प्रकाश, नीलकंठ और वेदन प्रकाश को प्रेस सचिव, कुलदीप भंडारी, रमेश कुमार और नेतर सिंह को भंडारण नियंत्रक, हरि चंद, गुमान सिंह, प्रवेश शर्मा, विरेंद्र शर्मा को प्रवक्ता बनाया गया है। इसके अलावा बीना कंवर को राजकीय प्राथमिक शिक्षक महिला संघ का अध्यक्ष और बिरमा देवी को महासचिव बनाया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें