फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा गर्ग बनी पीईटी अध्यापक संघ राजगढ़ की अध्यक्ष

विज्ञापन
पीईटी अध्यापक संघ राजगढ़ की नवनियुक्त कार्यकारिणी। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
राजगढ़ (सिरमौर)। पीईटी अध्यापक संघ राजगढ़ के खंड स्तरीय चुनाव शनिवार को बीआरसी कार्यालय में आयोजित हुए। यह चुनाव प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और जिला समन्वयक रमेश सरैक की देखरेख में सर्वसम्मति से हुए जिसमें सीमा गर्ग को अध्यक्ष चुना गया। पुष्पेंद्र ठाकुर को सचिव बनाया गया।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त रणदीप ठाकुर को उपाध्यक्ष, रमेश सरैक, संतोष मेहता और यशवंत वर्मा को जिला प्रतिनिधि मनोनीत किया गया। सीमा गर्ग ने अध्यक्ष चुने जाने पर समस्त सदस्यों का आभार प्रकट किया और कहा कि वह पीईटी अध्यापकों की समस्याओं का समाधान करवाने का प्रयत्न करेंगी।
उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं के दौरान आने वाली समस्याओं को भी सरकार के समक्ष रखा जाएगा। इस अवसर पर विक्रम ठाकुर, रेखा ठाकुर, प्रेम प्रकाश, सुमन वर्मा, सुखदेव भारद्वाज, सुमन लता, सुरेश ठाकुर, बिजेंद्र पठानिया, सुनील चौहान, बालक राम और सुदर्शन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें