फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीबी संभावित मरीजों के शत-प्रतिशत हो टेस्ट : डाॅ. पाठक

विज्ञापन
टीबी उन्मूलन को लेकर नाहन में बुलाई बैठक की अध्यक्षता करते सीएमओ डा. अजय पाठक। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

टीबी संभावित मरीजों के शत-प्रतिशत हो टेस्ट : डाॅ. पाठक
टीबी की रोकथाम को लेकर बुधवार को नाहन में मासिक समीक्षा बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन। टीबी की रोकथाम को लेकर बुधवार को नाहन में मासिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इस दौरान सीएमओ डाॅ. अजय पाठक ने सभी बीएमओ और एमओ से फीडबैक ली। कहा कि जिले मेंं टीबी संभावित लक्षणों वाले लोगों के शतप्रतिशत टेस्ट किए जाएं। लोगों को जागरूक करें। अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों के खांसी व बलगम के टेस्ट अवश्य करें।
विज्ञापन


इस दौरान जिले में चल रही टीबी उन्मूलन कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। डाॅ. अजय पाठक ने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए की टीबी मरीजों की काउंसलिंग की जाए। उन्हें दवाइयां मिल रही हैं या नहीं, इसके बारे में भी पता लगाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 2025 तक देश को टीबी मुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए सभी युद्ध स्तर पर कार्य करें।

इस मौके पर टीबी सैनिटोरियम धर्मपुर की एमएस डॉ. मंजू बहल, जिला टीबी अधिकारी डॉ. वीना सांगल, बीएमओ डॉ. मोनीषा अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

...

त्रिलोकपुर में 22 लोगों का जांचा स्वास्थ्य

नाहन (सिरमौर)। त्रिलोकपुर में चल रहे शारदीय नवरात्र मेले में बुधवार को 22 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान रक्तचाप (बीपी) का एक मरीज मिला।

खंड चिकित्सा अधिकारी डाॅ. मोनीषा अग्रवाल ने बताया कि नवरात्र मेले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से एनडीसी शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

इस दौरान लोगों की स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। बुधवार को 57 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें