फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: विभाग ने टीबी उन्मूलन को लेकर शुरू किया स्क्रीनिंग अभियान

विज्ञापन
मोगीनंद में आयोजित ​शिविर में मरीजों के एक्सरे करता विभाग का कर्मचारी। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
मोगीनंद में पोर्टेबल हेड हैल्ड मशीन से किए 158 लोगों के एक्स-रे
विज्ञापन


छूटे, प्रवासी बाहुल और उद्योगों में कार्यरत कामगारों की हो रही स्क्रीनिंग

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को लेकर जिला सिरमौर में 100 दिन के स्क्रीनिंग अभियान को और गति दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने टीबी के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ लक्षण संभावित लोगों के एक्सरे लेने फिर से शुरू कर दिए हैं। जिले के अस्पतालों के अलावा पोर्टेबल हैंड हेल्ड मशीन के माध्यम से एक्सरे किए जा रहे हैं।

दरअसल, जिला सिरमौर में 75 हजार से अधिक की आबादी की स्क्रीनिंग का लक्ष्य विभाग की ओर से जिले में निर्धारित किया गया था। निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप इसे लगभग पूरा भी कर लिया गया, लेकिन अब फिर से छूटे लोगों और प्रवासी आबादी बाहुल क्षेत्र में स्क्रीनिंग शुरू करने के निर्देश विभाग के उच्चाधिकारियों की ओर से वर्चुअली बैठक के माध्यम से जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य खंड धगेड़ा में इस अभियान को शुरू किया गया है। मोगीनंद क्षेत्र के कैग उद्योग में डॉ. काम्या, डॉ. छवि और उनकी टीम ने 123 लोगों की स्क्रीनिंग की। साथ ही उन्हें टीबी के लक्षण और बचाव के बारे में भी जागरूक किया गया। इसके अलावा आरोग्य आयुष्मान केंद्र मोगीनंद में 35 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इन दोनों स्थानों पर पोर्टेबल हैंड हेल्ड मशीन से एक्सरे किए गए।
विज्ञापन


खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने बताया कि छूटे, प्रवासी बाहुल और उद्योगों में कार्यरत कामगारों के पोर्टेबल हैंड हेल्ड मशीन से एक्सरे किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि विभाग के निर्देशानुसार स्क्रीनिंग अभियान को फिर से शुरू किया गया है।

-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें