फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: तनुजा मिस, पवन मिस्टर फ्रेशर बने

विज्ञापन
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह के साथ फ्रेशर और विदाई समारोह का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। प्रगति आईटीआई राजगढ़ में फ्रेशर, विदाई और दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने नाटी, गिद्दा और नृत्य प्रस्तुतियों से समारोह में रंग जमाया। फ्रेशर पार्टी में तनुजा तोमर को मिस फ्रेशर और पवन कुमार को मिस्टर फ्रेशर चुना गया। विदाई समारोह में संजना को मिस फेयरवेल और सूर्यांश आर्य को मिस्टर फेयरवेल का खिताब मिला।
विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नाटी और गिद्दा ने पहाड़ी संस्कृति की छटा बिखेरी। नृत्य प्रस्तुतियों पर विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों ने तालियां बजाकर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

समारोह में दीक्षांत कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। प्रशिक्षण पूरा करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र भी दिए गए। मुख्य अतिथि कनिष्ठ अभियंता ऋषभ चौधरी ने विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के महत्व, अनुशासन और मेहनत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से भविष्य में निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य शिखा चौहान ने बताया कि प्रशिक्षण पूरा करने वाले विद्यार्थियों को दीक्षांत समारोह में प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर दीक्षित, सुशील ठाकुर, राजेश भारद्वाज, रवि सहराय, नितेश और रमेश चंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें