फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने नाहन और कालाअंब में फिंकवाई चार क्विंटल मिठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
-मिठाइयों में रंग आदि का प्रयोग करने पर विभाग ने की कार्रवाई
विज्ञापन

-टीम की अचानक दबिश से विक्रेताओं में हड़कंप मच गया।
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/कालाअंब (सिरमौर)। त्योहारी सीजन पर खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट मोड़ पर है। सीजन से पहले ही जिले में विभाग की टीमें दबिश दे रही हैं और खाद्य वस्तुओं की जांच कर रही हैं। इसी कड़ी में विभाग की टीम ने नाहन और पांवटा साहिब में कम गुणवत्ता (सब स्टेंडर्ड) पाई गई करीब चार क्विंटल मिठाई फिंकवाई है।
खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त अरुण चौहान की अगुवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रियंका वर्मा और टीम ने यह कार्रवाई नाहन और कालाअंब क्षेत्र में की। टीम ने इस दौरान नाहन में करीब एक क्विंटल मिठाई तथा कालाअंब में करीब तीन क्विंटल मिठाई को नष्ट करवाया है। इस दौरान मिठाई की दुकानों में विक्रेताओं को सफाई व्यवस्था बनाए रखने के अलावा अन्य हिदायतें भी दी गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने मौके पर पाया कि कई मिठाइयों में रंगों का प्रयोग किया गया था, जिससे सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। इसके अलावा कई अन्य प्रकार की कमियां पाए जाने पर मिठाइयों को नष्ट करवाया गया। उधर, टीम की अचानक दबिश से विक्रेताओं में हड़कंप मच गया।
बता दें कि अभी तक जिला सिरमौर में विभाग की टीम अलग-अलग क्षेत्रों से 100 के करीब सैंपल खाद्य वस्तुओं के एकत्रित कर चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें