फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: आंगनबाड़ी केंद्रों के नन्हे बच्चों को बांटे 100 ऊनी स्वेटर

विज्ञापन
सीडीपीओ पच्छाद दीपक चौहान को आंगनबाड़ी बच्चों के लिए गर्म स्वेटर देते नई सोच समूह के सदस्य। स्र
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन


पच्छाद के अधीन आंगनबाड़ी केंद्रों में लागू किया गया है ड्रेस कोड



संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन/सराहां(सिरमौर)। पच्छाद खंड के अधीन आने वाले सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में ड्रेस कोड लागू किया गया है। इसके चलते कमजोर आर्थिकी के कारण कई बच्चे इसका पालन करने में सक्षम नहीं है। ऐसे में क्षेत्र के समाजसेवी लगातार आंगनबाड़ी केंद्र में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों को ठंड से बचने के लिए गर्म स्वेटर प्रदान कर रहे हैं।



इसी कड़ी में नई सोच समूह.., संस्था के कार्यकारिणी सदस्य व पेशे से शिक्षक संजीव अत्री ने बच्चों के लिए 100 ऊनी स्वेटर बाल विकास परियोजना अधिकारी पच्छाद दीपक चौहान को सुपुर्द किए ताकि इन स्वेटरों को आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों तक पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन


सनद् रहे कि इससे पूर्व भी बाल विकास परियोजना कार्यालय के अधीन आने वाले कर्मचारियों के सहयोग से आंगनबाड़ी केद्रों के बच्चों को ठंड से बचने के लिए 100 स्वेटर निशुल्क प्रदान किए गए थे।
विज्ञापन




बाल विकास परियोजना अधिकारी दीपक चौहान ने बताया कि विभाग की ओर से राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत पोषण और पढ़ाई भी कार्यक्रम अनुसार नन्हें बच्चों को खेल-खेल के माध्यम से सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकरण संख्या बढ़ सके।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें