फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: प्राथमिक स्कूल मोगीनंद-2 में 175 छात्रों को बांटे स्वेटर

विज्ञापन
मोमीनंद स्कूल में बच्चों को स्वेटर वितरित करते विधायक अजय सोलंकी। स्रोत क्लब
विज्ञापन
विधायक अजय सोलंकी ने रोटरी क्लब के कार्य को सराहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। रोटरी क्लब नाहन की तरफ से शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय मोगीनंद-2 में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विधायक अजय सोलंकी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
कार्यक्रम में रोटरी क्लब के अध्यक्ष मनीष जैन ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन ने उन्हें जानकारी दी थी कि यहां अधिकतर छात्र सीमित संसाधनों वाले परिवारों से आते हैं। छात्रों के अभिभावक आसपास की औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत मजदूर वर्ग से जुड़े हैं और इन बच्चों को स्वेटरों की बहुत आवश्यकता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में क्लब की तरफ से विधायक अजय सोलंकी ने 175 बच्चों को स्वेटर वितरित किए और मिठाइयां भी बांटीं। उन्होंने इस दौरान क्लब के सामाजिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सभी को सामाजिक कार्यों के लिए आगे आना चाहिए। इसी दौरान सदस्यों ने स्कूल तक जाने वाली क्षतिग्रस्त सड़क का मुद्दा विधायक के समक्ष उठाया। बताया गया कि बरसात के मौसम में छात्रों को बड़ी परेशानी यहां आती है और छात्र स्कूल भी नहीं पहुंच पाते हैं। इस पर विधायक ने आश्वासन दिया कि सड़क का निर्माण कार्य तीन महीनों के भीतर पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कांग्रेस प्रवक्ता रूपिंद्र ठाकुर, सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र तोमर, राकेश मल्होत्रा, सुरेंद्र राणा, भविष गौतम, अशोक सिकंद, अशनी शर्मा तथा एनलोवा फार्मा से राजीव तिवारी, सुमित स्वेन और एसएमसी अध्यक्ष फैज़ मोहम्मद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

मोमीनंद स्कूल में बच्चों को स्वेटर वितरित करते विधायक अजय सोलंकी। स्रोत क्लब

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें