फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नारा लेखन में मुस्कान, स्मृति और चित्रकला में ओजल, स्नेहा रही अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

नारा लेखन में मुस्कान, स्मृति और चित्रकला में ओजल, स्नेहा रही अव्वल
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनेठी में स्वच्छता पखवाड़े पर हुई स्पर्धाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनेठी में स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत नारा लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रधानाचार्य संजय कुमार के नेतृत्व में यह स्पर्धाएं आयोजित हुईं। उन्होंने विद्यार्थियों समेत पूरे स्टाफ को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया।
कला अध्यापिका शबनम मुगल ने बताया कि कनिष्ठ वर्ग की नारा लेखन स्पर्धा में आठवीं की मुस्कान ठाकुर ने पहला, सातवीं की प्राची ठाकुर ने दूसरा और आठवीं के रितिक व छठी के दीक्षित ने तीसरा स्थान हासिल किया। वरिष्ठ वर्ग की नारा लेखन स्पर्धा में दसवीं कक्षा की स्मृति ठाकुर ने पहला, जमा दो कक्षा की प्रिया ठाकुर ने दूसरा और जमा एक की ईशिता ठाकुर व दसवीं की काजल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कनिष्ठ वर्ग की चित्रकला स्पर्धा में सातवीं की ओजल ने पहला, छठी के सार्थक ने दूसरा और सातवीं के अमित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं वरिष्ठ वर्ग की चित्रकला स्पर्धा में जमा एक की स्नेहा ठाकुर ने पहला, जमा दो के करण ठाकुर ने दूसरा व जमा एक की श्वेता ठाकुर ने तीसरा स्थान हासिल किया।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें