स्वच्छता पखवाड़ा, नशा निवारण और रंगोत्सव के तहत हुईं प्रतियोगिताएं
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/नौहराधार। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नौहराधार में स्वच्छता पखवाड़ा, नशा निवारण जागरूकता कार्यक्रम और रंगोत्सव के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए गए। वरिष्ठ वर्ग की चित्रकला प्रतियोगिता में सिमरन प्रथम और दीपाली द्वितीय रहीं। नारा लेखन में समीक्षा ने पहला, दीया ने दूसरा और कृतिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। कनिष्ठ वर्ग की चित्रकला में सोनाक्षी नेगी प्रथम, सक्षम व आरव पुंडीर संयुक्त रूप से द्वितीय और दक्ष तृतीय रहे। नारा लेखन में समृद्धि शर्मा प्रथम, सृष्टि भारद्वाज द्वितीय और प्रिंस तृतीय रहे। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में छत्रपति शिवाजी सदन प्रथम, भगत सिंह सदन द्वितीय और टैगोर सदन तृतीय रहा।
नशा निवारण जागरूकता के वरिष्ठ वर्ग की नारा लेखन प्रतियोगिता में अंशुल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग में सान्वी प्रथम, आकृति द्वितीय और दक्ष ठाकुर तृतीय रहे। चित्रकला प्रतियोगिता में आदित्य प्रथम, सक्षम द्वितीय और मंदीप तृतीय रहे। प्रश्नोत्तरी में छत्रपति शिवाजी सदन प्रथम, टैगोर सदन द्वितीय और भगत सिंह सदन तृतीय रहा।
रंगोत्सव के वरिष्ठ वर्ग की रंगोली प्रतियोगिता में टैगोर सदन प्रथम, विवेकानंद सदन द्वितीय और भगत सिंह सदन तृतीय रहा। कनिष्ठ वर्ग में भगत सिंह सदन प्रथम, छत्रपति शिवाजी सदन द्वितीय और विवेकानंद सदन तृतीय रहा। चित्रकला के वरिष्ठ वर्ग में मुस्कान प्रथम, दिया द्वितीय और मीनाक्षी तृतीय रहीं। कनिष्ठ वर्ग में दीक्षित प्रथम, शिवानी द्वितीय और वर्षा तृतीय रहीं।
कार्यवाहक प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह चौहान ने प्रतियोगिताओं में विजेता रहे विद्यार्थियों को बधाई दी तथा प्रतिभागियों और आयोजन में सहयोग देने वाले अध्यापकों के प्रयासों की सराहना की।