जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता जीतने के बाद एवीएन स्कूल नाहन में अपने शिक्षकों व साथियों के साथ
नाहन (सिरमौर)। एवीएन वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन की छात्रा सूर्यांशी शर्मा ने जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता की ट्राफी जीता है। प्रधानाचार्य केके चंदोला ने बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से राजकीय शमशेर वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नाहन में जिला स्तरीय शतरंज स्पर्धा आयोजित की गई। इसमें छात्रा सूर्यांशी शर्मा ने अंडर-15 में भाग लेते हुए जिला स्तर पर पहला स्थान हासिल किया। अब सूर्यांशी शर्मा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
प्रधानाचार्य ने विजेता छात्रा को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में पीटीआई राजेश कुमार के नेतृत्व में पांच छात्राओं ने हिस्सा लिया था। संवाद