फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: आपात स्थिति में मरीज के लिए प्लेटलेट्स दान कर सुनील शर्मा बने जीवनदाता

विज्ञापन
मोहाली अस्पताल में प्लेटलेटस दान करते ड्रॉप्स ऑफ होप सोसायटी के सदस्य सुनील। स्रोत: सोसायटी
विज्ञापन
-ड्रॉप्स ऑफ होप सोसायटी सिरमौर के सदस्य ने नौवीं बार किया रक्तदान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। ड्रॉप्स ऑफ होप सोसायटी सिरमौर के सदस्य सुनील वर्मा ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए आपात स्थिति में एक मरीज के लिए बी पॉजिटिव प्लेटलेट्स दान किए। मरीज को प्लेटलेट्स की अत्यंत आवश्यकता थी और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही थी।
जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के देवीनगर निवासी एक मरीज के लिए बी पॉजिटिव प्लेटलेट्स की जरूरत होने की सूचना सोसायटी को मिली। सूचना मिलते ही सुनील वर्मा नाहन से मोहाली स्थित अस्पताल पहुंचे और प्लेटलेट्स दान कर मरीज की मदद की। सोसायटी पदाधिकारियों ने बताया कि मरीज प्लेटलेट्स की कमी से जूझ रहा है और गंभीर बीमारी से ग्रसित है। ऐसे समय में सुनील वर्मा ने बिना देर किए रक्तदान कर मानव सेवा का परिचय दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील वर्मा अब तक नौ बार रक्तदान कर चुके हैं और ड्रॉप्स ऑफ होप सोसायटी के सक्रिय सदस्यों में शामिल हैं। वह जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। सोसायटी के सदस्यों ने उनके इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने के समान है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें