हरिपुरटोहना में ‘संडेज ऑन साइकिल’’ के 100वां संस्करण के आयोजन पर जिला खेल अधिकारी रमा शर्मा व
- हरिपुर टोहना में मेरा युवा भारत के ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
धौलाकुआं/नाहन (सिरमौर)। मेरा युवा भारत सिरमौर की ओर से रविवार को हरिपुर टोहना में ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इस दौरान युवाओं और स्थानीय लोगों ने साइकिलिंग और मैराथन में भाग लेकर फिटनेस, स्वस्थ जीवनशैली और नशामुक्त समाज का संदेश दिया।
कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को नियमित व्यायाम और खेल गतिविधियों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में जिला खेल अधिकारी रमा शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर माय भारत सिरमौर के जिला युवा अधिकारी और साइकिलिंग के प्रति रुचि रखने वाले दीपक, प्रधान हरिपुर टोहना युवा मंडल भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
अभियान के तहत ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ का संदेश देते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्वस्थ, अनुशासित और नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव हैं।
कार्यक्रम का 100वां संस्करण युवाओं में फिटनेस और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ नशामुक्त समाज के निर्माण की सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक बना। इस दौरान प्रतिभागियों ने स्वस्थ युवा-सशक्त भारत और नशामुक्त युवा-विकसित भारत का संदेश दिया।