फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नाहन में समर फेस्टिवल शुरू, जत्थेधार करनैल सिंह ने किया शुभारंभ

विज्ञापन
नाहन के चौगान मैदान में रिबनकाट कर समर फेस्टिवल का शुभारंभ करते जत्थेदार सरदार करनैल सिंह। संवा
विज्ञापन
सचित्र-
विज्ञापन


लोक जनमंच समर फेस्टिवल सोसायटी की ओर से हो रहा आयोजन

संवाद न्यूज़ एजेंसी

नाहन(सिरमौर)। नाहन के चौगान मैदान में देर शाम को समर फेस्टिवल का आगाज हुआ। लोक जनमंच समर फेस्टिवल सोसायटी की ओर से आयोजित किए जा रहे इस समर फेस्टिवल का शुभारंभ पांवटा से आए जत्थेदार सरदार करनैल सिंह ने किया।
इस अवसर पर उनके साथ जत्थेदार सरकार मनजीत सिंह, जत्थेदार सोहन सिंह भी मौजूद रहे। मुख्यातिथि ने अपने संबोधन में युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मेलों का आयोजन होते रहना चाहिए, यह मेले धार्मिक सद्भावना का भी प्रतीक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार देर शाम को मेला स्थल पर दूसरे राज्यों से आए व्यापारियों ने दुकानें लगा दी थीं और लोग भी धीरे-धीरे खरीदारी के लिए पहुंचने लगे थे। आयोजक सुरजीत सिंह ने बताया कि यह मेला 9 जून तक आयोजित किया जाएगा। इसमें तीन सांस्कृतिक संध्याओं का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें 4 जून को शौर्य और कला का संगम गतका नाइट होगी, जबकि पंजाब के मशहूर गायक और ग्लोबल स्टार दिलजीत सिंह अपनी गायकी से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। इसके अगले दिन 6 जून को प्रसिद्ध पहाड़ी गायक रघुवीर सिंह अपनी सुरीली आवाज से पहाड़ी संस्कृति की छटा बिखेरेंगे।
उन्होंने सभी निवासियों और आसपास के क्षेत्रों के लोगों से इस उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने और कार्यक्रमों का आनंद उठाने का आह्वान किया है।

संवाद

नाहन के चौगान मैदान में रिबनकाट कर समर फेस्टिवल का शुभारंभ करते जत्थेदार सरदार करनैल सिंह। संवा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें