फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: मंडवाच स्कूल के सुमित शर्मा राज्य स्तरीय कबड्डी के लिए चयनित

विज्ञापन
राज्य स्तरीय कबड्डी स्पर्धा के लिए चयनित मंडवाच स्कूल का सुमित शर्मा अपने शिक्षक के साथ। संवाद
विज्ञापन
सचित्र-
विज्ञापन

मंडवाच स्कूल के सुमित शर्मा राज्य स्तरीय कबड्डी के लिए चयनित
बिना शारीरिक शिक्षक के मंडवाच स्कूल का खेलों में रहा बेहतरीन प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंडवाच के छात्र खिलाड़ी सुमित शर्मा का चयन राज्य स्तरीय अंडर-14 कबड्डी स्पर्धा के लिए हुआ है।
हैरत की बात यह है कि स्कूल में 20 साल से शारीरिक शिक्षक का पद रिक्त है। इसके बावजूद इस स्कूल का प्रदर्शन जोन स्तरीय व जिला स्तरीय अंडर-14 खेलकूद स्पर्धा में शानदार रहा है।
जोन प्रतियोगिता के टीम कोच केवल शर्मा व प्रधानाचार्य सीताराम शर्मा ने कहा कि मंडवाच स्कूल ने जोन स्तर पर कबड्डी व वॉलीबाल में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पाठशाला के सुमित शर्मा, रमन शर्मा व इशांत शर्मा को चयन जिला स्तरीय स्पर्धा के लिए हुआ। इसके बाद जिला में बेहतर प्रदर्शन करने के बाद स्कूल के सुमित शर्मा का चयन राज्य स्तरीय कबड्डी स्पर्धा के लिए हुआ है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें