फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: स्किट में विवेकानंद सदन, कार्ड मेकिंग में जीविका अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएवी स्कूल नाहन में मातृ दिवस के उपलक्ष्य पर करवाईं स्पर्धाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल नाहन में मंगलवार को मातृ दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इनका मुख्य उद्देश्य बच्चों में मां के प्रति सम्मान, प्रेम और त्याग की भावना को जागृत करना था।

इस दौरान मां का निस्वार्थ प्रेम और त्याग विषय पर आयोजित इंटर हाउस स्किट प्रतियोगिता में विवेकानंद सदन प्रथम स्थान पर रहा। गांधी सदन ने द्वितीय और हंसराज सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में मंजू बाला, नीरज कुमारी और प्रिया भारद्वाज शामिल रहीं। मां के लिए प्रेम संदेश विषय पर आयोजित कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता में हंसराज सदन की सातवीं कक्षा की जीविका पहले स्थान पर रही, जबकि दयानंद सदन के आठवीं कक्षा के छात्र किंजल ठाकुर ने दूसरा और हंसराज सदन की सातवीं कक्षा की छात्रा सानवी धीमान ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मेरी मां, मेरी प्रेरणा, समाज को आकार देने में मां की भूमिका व हर बच्चे की ताकत विषय पर निबंध लेखन और मां का प्यार विषय पर कविता लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मदर्स डे का वास्तविक संदेश यही है कि हम अपने माता-पिता की सेवा करें, उनके त्याग और बलिदान को समझें। माता-पिता ही हमारे प्रथम गुरु हैं। उनका सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने बताया कि निबंध और कविता लेखन के परिणाम बाद में घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें