फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: विद्यार्थियों ने बनाए गोलगप्पे, पास्ता, भेलपुरी समेत विभिन्न व्यंजन

विज्ञापन
नैनाटिक्कर स्कूल में आयोजित फूड फेस्टीवल में बच्चों द्वारा तैयार व्यंजनों का निरीक्षण करतीं प्र
विज्ञापन
नैनाटिक्कर में टूरिज्म विषय के विद्यार्थियों ने आयोजित किया फूड फेस्टिवल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नैना टिक्कर (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नैनाटिक्कर में टूरिज्म विषय के विद्यार्थियों ने फूड फेस्टिवल आयोजित किया। प्रधानाचार्या संगीता भट्टी ने इसका शुभारंभ किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न व्यंजन तैयार कर अपनी पाककला और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
फूड फेस्टिवल में विद्यार्थियों ने भेलपुरी, गोलगप्पे, पास्ता, स्वीट ब्रेड सहित कई व्यंजन और शीतल पेय तैयार किए। उन्होंने व्यंजनों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत भी किया। कार्यक्रम में एसएमसी अध्यक्ष, सदस्यों और अभिभावकों को आमंत्रित किया गया, जिन्होंने विद्यार्थियों के तैयार व्यंजनों का स्वाद लेकर उनकी सराहना की।
विज्ञापन

वोकेशनल टूरिज्म शिक्षक ऋषभ शर्मा ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को पाककला के साथ पर्यटन क्षेत्र की व्यावहारिक जानकारी देना है। भविष्य में हिमाचली संस्कृति और पारंपरिक व्यंजनों को पर्यटन से जोड़कर राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रधानाचार्या संगीता भट्टी ने कहा कि फूड फेस्टिवल से विद्यार्थियों को अपने हुनर को सामने लाने के साथ व्यावहारिक ज्ञान हासिल करने का अवसर मिला। ऐसे आयोजनों से हिमाचली पारंपरिक खान-पान को पर्यटन से जोड़ने की संभावनाएं भी बढ़ती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें