नाहन कॉलेज के छात्रों ने सीखे प्राथमिक उपचार के गुर
माता पद्मावती नर्सिंग कॉलेज में दी गई जानकारी
कार्यशाला में दूसरों का जीवन बचाने पर किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। डाॅ. वाईएस परमार पीजी कॉलेज नाहन और माता पदमावती नर्सिंग कॉलेज के संयुक्त तत्वाधान में प्राथमिक उपचार.., कार्यशाला आयोजित की गई।
माता पदमावती नर्सिंग कॉलेज के सभागार में हुई इस कार्यशाला में शारीरिक शिक्षा और विज्ञान संकाय के 50 विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को सांप के काटने, कुत्ते के काटने, जहर, बेहोशी की हालत, मिर्गी दौरे, जलने पर दिए जाने वाल प्राथमिक उपचार की जानकारी प्रदान की गई।
माता पदमावती नर्सिंग कॉलेज की ट्यूटर अंबिका शर्मा, ममता, इशानी, किरण शर्मा, पूजा ने विद्यार्थियों को दूसरे लोगों के जीवन को बचाने के गुर भी सिखाए। शारीरिक शिक्षा से डाॅ. जफर अली ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
नाहन कॉलेज से प्रो. डाॅ. सलोनी सूद ने बताया कि नर्सिंग कॉलेज रवाना होने से पहले कॉलेज की प्राचार्य डाॅ. वीना राठौर ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
-तन्हा