फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: मोगीनंद स्कूल के विद्यार्थियों ने उखाड़े भांग के पौधे

विज्ञापन
भांग के पौधे उखाडऩे समेत साफ-सफाई करती मोगीनंद स्कूल की छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
सचित्र-
विज्ञापन

मोगीनंद स्कूल के विद्यार्थियों ने उखाड़े भांग के पौधे
नवचेतना अभियान के तहत छात्रों को नशे के दुष्परिणामों की भी दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। विकास खंड नाहन के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोगीनंद में शनिवार को नवचेतना अभियान के अंतर्गत छात्रों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। इस दौरान छात्रों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया।
इस मौके पर सभी छात्रों को विभिन्न प्रकार के नशे से दूर रहने के लिए शपथ भी दिलाई गई। साथ ही अपने आसपास के लोगों को नशे से सावधान और दूर रहने का संदेश देने के लिए भी प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा अध्यापकों के मार्गदर्शन में छात्रों ने विद्यालय परिसर के बाहर उगे भांग के पौधों को भी उखाड़ कर नष्ट किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों में सतीश पुंडीर, संगीता अग्रवाल, सोनिया अग्रवाल, सुशीला शर्मा, मयंक और स्मृति भी उपस्थित रहे।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें