फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: एसवीएम स्कूल की तीन छात्राएं निवेदिता, निशा और आरती सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
कमरऊ और पांवटा साहिब एसवीएम स्कूल में छात्राओं की सफलता से खुशी का माहौल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल शिक्षा समिति की ओर से हिम रश्मि परिसर शिमला में आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में सिरमौर की तीन मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया है। इससे एसवीएम स्कूल कमरऊ और पांवटा साहिब में खुशी का माहौल है।
एसवीएम स्कूल कमरऊ के प्रधानाचार्य पूर्ण सिंह चौहान ने बताया कि छात्रा निवेदिता चौहान को बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में 97.7 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया है। वहीं, निशा और आरती को विद्या भारती की एनटीएससी परीक्षा में 150 में से 95 और 92 अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया। समारोह के मुख्यातिथि डॉ. सिकंदर राज्यसभा सदस्य और पूर्व वाइस चांसलर हिमाचल विश्वविद्यालय तथा समारोह के अध्यक्ष कैप्टन संजय पाराशर उद्योगपति और समाजसेवी ने इन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य पूर्ण सिंह चौहान और पांवटा विद्यालय की पूर्व प्रधानाचार्य और प्रांतीय टोली समिति की सदस्य आरती पाराशर ने तीनों छात्राओं, इनके माता-पिता और विद्यालय के समस्त स्टाफ को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर हिमाचल शिक्षा समिति के अध्यक्ष मोहन केष्टा, उत्तर क्षेत्र के महामंत्री दिले राम, संगठन मंत्री ज्ञान सिंह, प्रांत महामंत्री सुरेश कपिल, उत्तर क्षेत्र सहसंगठन मंत्री बाल किशन, अमिता भारद्वाज,दीपक कुमार,देवी सिंह, युगल, प्रवीण शास्त्री, नरेंद्र कुमार, राकेश कुमार व पूर्ण सिंह चौहान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें