फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नाहन कॉलेज में 14 जुलाई तक ऑनलाइन फीस जमा करवा सकेेंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन कॉलेज में 14 जुलाई तक ऑनलाइन फीस जमा करवा सकेेंगे विद्यार्थी
विज्ञापन

ऑफलाइन फीस जमा करवाने में भी विद्यार्थियों को मिल सकती है राहत

सिरमौर जिले के कॉलेजों में ऑनलाइन और ऑफलाइन होगी फीस जमा

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। डाॅ. यशवंत सिंह परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में प्रवेश प्रक्रिया के दौरान जारी मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थी 14 जुलाई तक ऑनलाइन फीस जमा करवा पाएंगे। इसके बाद 15 जुलाई से नियमित कक्षाएं शुरू होंगी।

इससे पूर्व आठ जुलाई को नाहन कॉलेज समेत जिले के सभी कॉलेजों में पहली मेरिट सूची जारी की गई थी। इसमें शामिल विद्यार्थियों को 10 जुलाई से 12 जुलाई तक फीस जमा करवानी थी। प्रदेश में जारी खराब मौसम के चलते स्कूल कॉलेजों में 10 और 11 जुलाई को सभी शिक्षण संस्थान बंद रहे।
विज्ञापन


ऐसे में जिन कॉलेजों में ऑफलाइन फीस जमा होनी थी, वहां पर विद्यार्थी फीस जमा नहीं करवा पाए हैं। वह 12 जुलाई को अपनी फीस जमा करवाएंगे।
जबकि नाहन कॉलेज में विद्यार्थी 14 जुलाई तक ऑनलाइन फीस जमा करवा पाएंगे।

बता दें कि जिले के कॉलेजों में सत्र 2023-24 के लिए विद्यार्थी प्रवेश के लिए आवेदन 30 जून से ऑनलाइन शुरू हो गए थे। आठ जुलाई की शाम पांच बजे तक पहली मेरिट सूची जारी की गई थी। इसमें चयनित विद्यार्थियों को दस से 12 जून तक तीन दिन के लिए फीस जमा करवाने का समय दिया गया था।

गौरतलब रहे कि पहली मेरिट सूची के अनुसार नाहन कॉलेज में सबसे अधिक 460 विद्यार्थियों ने बीए में दाखिला लिया है। जबकि नॉन मेडिकल में 200 में से 45 और बीकॉम में 120 में से 45 सीटें भरी गई हैं।
विज्ञापन

बीसीए में 85 विद्यार्थियों ने प्रवेश के लिए आवेदन किया है। यहां बीसीए की 40 सीटें होने के कारण इतने ही विद्यार्थियों को प्रवेश मिलेगा।
इनमें से शुरुआती 30 विद्यार्थियों को आधी फीस 12500 रुपये के साथ प्रवेश मिलेगा, जबकि शेष 10 विद्यार्थियों को 25000 रुपये की फीस के साथ प्रवेश दिया जाएगा।

वहीं, नॉन मेडिकल में 120 सीटों में से 37 सीटें भरी गई हैं। इसी प्रकार बीवॉक रिटेल में 40 में से 9 और टूरिज्म में 40 में से 30 सीटें भरी गई हैं।

नाहन कॉलेज की प्राचार्य डाॅ. वीना राठौर ने बताया कि विद्यार्थी 14 जून तक ऑनलाइन फीस जमा करवा पाएंगे। इसके बाद 15 जून से कक्षाएं शुरू होंगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें