फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन-पांवटा में नर्स के पॉजिटिव आने से हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन/ पांवटा साहिब (सिरमौर)। डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन और सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में स्टाफ नर्स के पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया है। नाहन मेडिकल कॉलेज में पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने से एक स्टाफ नर्स संक्रमित पाई गई थी। अब दो और नर्स के संक्रमित होने से मेडिकल कॉलेज प्रबंधन में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

शनिवार सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में भी एक वार्ड नर्स पॉजिटिव पाई गई है। जबकि अस्पताल में दो डॉक्टरों और 3 नर्सिंग स्टॉफ सदस्यों के कोविड-19 टेस्ट हुए थे। इनमें नर्सिंग स्टॉफ की एक वार्ड नर्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, अन्यों की रिपोर्ट निगेटिव आई। अब तक सिविल अस्पताल में 2 स्टॉफ सदस्य, 1 महिला सुरक्षा कर्मी और एक उपचाराधीन मरीज समेत 4 कोरोना पॉजिटिव मामले आ चुके है। इसके बाद सिविल अस्पताल परिसर को सैनिटाइज करवा दिया गया है।
वार्ड नर्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनके घर में आईसोलेट कर दिया गया है। इनके प्राथमिक संपर्क में आने वालों को आईसोलेट रहने को कहा गया है। उधर, सिविल अस्पताल पांवटा के कार्यकारी प्राभारी डॉ. अमिताभ जैन ने कहा कि पांवटा सिविल अस्पताल में शनिवार को स्टॉफ के 5 सदस्यों के टेस्ट लिए थे। जिसमें एक वार्ड सिस्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित को घर पर ही आईसोलेट कर दिया गया है। अस्पताल की इमरजेंसी, ओपीडी कक्ष व पूरे परिसर को सैनिटाइज करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें