फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: मौसम के बदलाव से स्ट्राॅबेरी का उत्पादन 50 प्रतिशत घटा

विज्ञापन
विज्ञापन
-जिले के उत्पादकों को दाम भी 250 से घटकर मिल रहे मात्र 40 रुपये प्रति किलोग्राम
विज्ञापन

-गेहूं सहित अन्य फसलों पर भी मंडरा रहे खतरे के बादल
भजन चौधरी
धौलाकुआं (सिरमौर)। जिला में मौसम लगातार करवट ले रहा है। कुछ दिनों से लगातार बादल छाए रहने और हल्की बूंदा बांदी से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव के चलते जिले के किसानों व बागवानों की चिंता बढ़ रही है। इसका फसलों पर सीधा असर पड़ रहा है। खासकर नकदी फसलों पर काफी प्रभाव देखने को मिल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के मैदानी क्षेत्रों में कुछ दिनों के भीतर ही स्ट्राॅबेरी उत्पादन 50 प्रतिशत गिर चुका है, वहीं दूसरी ओर लहसुन, प्याज की फसलें फंगस रोग की चपेट में आने लगी हैं। यदि यही हाल रहा तो आने वाले समय में किसानों को भारी नुकसान हो सकता है। किसानों ने महंगे दामों पर बीज लेकर फसलें तैयार की हैं।
विज्ञापन

स्ट्राॅबेरी उत्पादक राकेश चौधरी, आजू चौधरी, धर्म पाल, अर्जुन सिंह ने बताया कि लगातार मौसम खराब होने से स्ट्राॅबेरी में 50 प्रतिशत कमी आई है। उन्होंने बताया कि स्ट्राॅबेरी का आकार भी छोटा हो रहा है। इसके कारण स्ट्राॅबेरी के खरीदारों ने दाम घटा दिया है। इन दिनों स्ट्राॅबेरी शुरू में 250 रुपये प्रति किलोग्राम तक थी। इन दिनों मात्र एक किलोग्राम पर 40 रुपये मिल रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर लगातार मौसम के तापमान में गिरावट जारी है। अप्रैल महीने में बारिश से तापमान में गिरावट आने से गेहूं उत्पादन के समीकरण बिगड़ गए हैं। किसानों रामसरण, देवी सिंह, निरंजन ने बताया कि इस साल गेहूं की फसल पर केमिकल छिड़काव जैसी बारिश होने से पहले ही बिना दाना पके पौधे सूखने लगे हैं। इससे किसानों को भारी नुकसान होने का अंदेशा बना हुआ है।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें