फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सैनवाला में डेढ़ लाख लीटर की क्षमता का स्टोरेज टैंक, हफ्ते से पानी की किल्लत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टोरेज टैंक तो बनाया लेकिन पेयजल लाइन से आज तक नहीं जोड़ा, ग्रामीणों ने स्टोरेज टैंक को मुख्य आपूर्ति लाइन से जोड़ने की उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। विधानसभा क्षेत्र नाहन के गांव सैनवाला में एक सप्ताह से पानी की किल्लत बनी हुई है। हालांकि, क्षेत्र में पेयजल स्रोतों में पानी की कमी नहीं है, लेकिन उन स्रोतों से पेयजल आपूर्ति सुचारु ढंग से नहीं हो पा रही है। जानकारी के अनुसार, भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान करीब डेढ़ लाख लीटर क्षमता का स्टोरेज टैंक बनाया गया था। इस टैंक के निर्माण के बाद आचार संहिता लागू हो गई थी, जिस कारण इसे जल आपूर्ति लाइन से जोड़ने का काम लटक गया था। विधानसभा चुनाव के बाद बनी कांग्रेस सरकार ने भी इसे आज तक मुख्य लाइन से नहीं जोड़ा। नतीजतन, भीषण गर्मी में साढ़े तीन हजार आबादी वाले सैनवाला क्षेत्र में ग्रामीणों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। सैनवाला आमवाला पंचायत के प्रधान संदीपक तोमर, निशा, मुकेश, अनिल और श्याम ने बताया कि इलाके में भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में पेयजल आपूर्ति सुचारु न होने से दिक्कतें पेश आ रही हैं। लोगों को दूरदराज के जल स्रोतों से पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने विभाग से मांग की है कि नए स्टोरेज टैंक को मुख्य आपूर्ति लाइन से शीघ्र जोड़कर पेयजल आपूर्ति सुचारु की जाए। इस बारे में जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता को कई बार फोन पर संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें