फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: डीएसपी अदिति सिंह ने अंतरराज्यीय नाकों का किया औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
नाको-बैरियरों पर वाहनों की चैकिंग के दिए दिशा निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इन दिनों राज्य सीमा पर चौकी बढ़ाई गई है। इस दौरान नाकों व बैरियरों पर डीएसपी पांवटा साहिब आईपीएस अधिकारी अदिति सिंह ने औचक निरीक्षण किया। नाकों बैरियरों पर तैनात पुलिस व सीएपीएफ के जवानों की ड्यूटी दुरुस्त पाई गई। इन नाकों पर वाहनों के उचित चैकिंग के दिशा-निर्देश दिए गए। जानकारी अनुसार डीएसपी पांवटा साहिब अदिति सिंह ने रात को हिमाचल-हरियाणा राज्य की सीमा पर स्थापित अंतरराज्यीय नाकों हरिपुरखोल, लोहगढ़ व बहराल बैरियरों पर पुलिस व सीएपीएफ के जवानों को चैक किया। जवानों को आने-जाने वाले वाहनों की चैकिंग के बारे में उचित दिशा-निर्देश दिए गए। कहा कि हिमाचल में आने वाली एक जून को मतदान होने है। इन चुनावों को स्वतन्त्र व निष्पक्ष बनाने के लिए तैनात जवानों को अपनी ड्यूटी पूरी कर्तव्यनिष्ठा व ईमानदारी से निभानी है। सभी वाहनों की चैकिंग लगातार करते रहें, जिससे चुनाव प्रक्रिया बाधित न हो। साथ ही मतदाताओं पर किसी प्रकार का दबाव न बनाया जा सकें। उनकों शराब, पैसे इत्यादि का प्रलोभन न दिया जा सकें। डीएसपी ने निरीक्षण के दौरान पुलिस व सीएपीएफ के जवानों से उनके स्वास्थ्य के बारे में भी पूछा। किसी भी जवान ने किसी भी तरह कि समस्या के बारे में नही बताया। पुलिस लगातार रात-दिन लोकसभा चुनावों के सफल आयोजन के लिए प्रयासरत है तथा इसी दिशा में अच्छा कार्य कर रही है। डीएसपी पांवटा साहिब अदिति सिंह ने निरीक्षण करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें