फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पत्थर लगने से बस का टूटा शीशा, 25 हजार का नुकसान

विज्ञापन
पत्थर लगने क्षतिग्रस्त हुआ नाहन-बढ़ोल रूट पर गई बस का शीशा। स्रोत : निगम प्रबंधन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। नाहन-हरिपुरधार-बढ़ोल सड़क पर खराब मौसम में पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से एचआरटीसी की एक बस का अगला शीशा टूट गया। परिवहन निगम को करीब 25 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। निगम की बस अपने निर्धारित रूट पर जा रही थी। हरिपुरधार से आगे एक स्थान पर सड़क संकरी होने के कारण बस फंस गई। बारिश और खराब मौसम के चलते पहाड़ी से पत्थर गिरा, जिससे बस का अगला शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक रामदयाल ने बताया कि मौसम खराब होने के बावजूद कुछ ग्रामीण चालक को बस बढ़ोल तक ले जाने के लिए दबाव डाल रहे थे। इसी दौरान बस रास्ते में फंस गई और चालक को वाहन वहीं रोकना पड़ा। तभी पत्थर गिरने की वजह से बस का शीशा टूट गया। निगम ने नुकसान का आकलन करीब 25 हजार रुपये लगाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें