फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: स्कूली विद्यार्थियों ने सीखे अभिनय के गुर, अभिव्यक्ति क्षमता की विकसित

विज्ञापन
नाहन में अभिनय कार्यशाला के समापन मौके पर प्रमाणपत्रों के साथ प्रतिभागी विद्यार्थी व आयोजन। संव
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन






तीन दिवसीय कार्यशाला के समापन पर प्रतिभागियों को बांटे गए प्रमाण पत्र

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। बच्चों में रचनात्मक प्रतिभा, आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति की क्षमता को विकसित करने के उद्देश्य से उम्मीद फाउंडेशन ने स्टेपको सोसायटी के सहयोग से वॉरटाइम कॉम्बैट सिस्टम मार्शल आर्ट्स एकेडमी नाहन में अभिनय की तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित की।
कार्यशाला का संचालन अभिनय प्रशिक्षक अनीश सैनी ने किया। उन्होंने बच्चों को अभिनय की मूलभूत तकनीक, संवाद अदायगी, आवाज एवं वॉइस मॉड्यूलेशन, बॉडी लैंग्वेज, भाव-भंगिमा, मंच प्रस्तुति, आत्मविश्वास निर्माण और अभिनय की व्यावहारिक बारीकियों का प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

इस कार्यशाला में पैंथर्स क्लब से जुड़े विभिन्न कक्षाओं में पढ़ने वाली 14 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों में भार्गव, अयान, आध्या परमार, नविका शर्मा, अलीज़ा उल्फ़त, अथर्व कौशल, अलीना उल्फ़त, देवांशी, अलीशा उल्फ़त, मनस्वी, काव्या सोइन, ईशानवी, आव्या और त्रिशी वर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर उम्मीद फाउंडेशन के निदेशक जावेद उल्फत ने सभी प्रतिभागी बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि बच्चों में इस कार्यशाला को लेकर जिस प्रकार का उत्साह और रुचि देखने को मिली, वह बेहद उत्साहजनक है। कार्यशाला के समापन अवसर पर सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें