फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरिपार के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही प्रदेश सरकार : रमेश तोमर

विज्ञापन
भाजपा पांवटा साहिब मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर सोमवार को होटल यमुना में पत्रकार वार्ता करते हुए: संव
विज्ञापन
गिरिपार के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही प्रदेश सरकार : रमेश तोमर
विज्ञापन

कहा, आंजभोज क्षेत्र की 11 पंचायतों के लोग करेंगे आंजभोज में धरना प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश सरकार हाटी फाइल को जानबूझ कर लटका रही है। इसको लागू करने की जगह कोई न कोई कमी का बहाना लगाकर अड़चन पैदा कर रही है। गिरिपार के पात्र हजारों युवाओं के भविष्य से सरकार खिलवाड़ कर रही है। समय रहते कानून को लागू नहीं किया तो गिरिपार क्षेत्र की 11 पंचायतों के लोग मिल कर आंजभोज में धरना-प्रदर्शन करेंगे। भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर ने सोमवार को पांवटा में पत्रकार वार्ता में ये बात कही।
भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर और एसटी मोर्चा पांवटा अध्यक्ष देवराज चौहान ने कहा कि हाटी मुद्दा पर लोकसभा और राज्यसभा के बाद राष्ट्रपति से मंजूरी मिली। इसके बाद इस अधिनियम को हिमाचल सरकार को लागू करने को भेजा गया लेकिन प्रदेश की सरकार चार माह से इस फाइल को लटकाने के साथ ही हाटी समुदाय के आपसी भाईचारे को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शनिवार को शिमला में बुलाई गई बैठक में जानबूझ कर एससी समुदाय के प्रतिनिधियों को बुलाया गया। जबकि ये समुदाय पहले खुद ही इसे बाहर करवा चुका है। ऐसे में इनको बुलाने का कोई औचित्य ही नहीं था।
विज्ञापन

क्षेत्र के युवाओं को नौकरी के लिए एसटी सर्टिफिकेट को अदालत में जाना पड़ रहा है। ऐसे में युवाओं के भविष्य को इस सरकार की नाकामी की वजह से बर्बाद किया जा रहा है। शीघ्र प्रदेश सरकार इस कानून को लागू करें। नहीं तो आंजभोज की 11 पंचायतों के लोगों को विशाल धरना प्रदर्शन करना पड़ेगा।
इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष देवराज चौहान, महासचिव सुनील परमार, पूर्व प्रधान नघेता सुरेश शर्मा और मोहन चौहान मौजूद रहे।
-
संवाद


...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें