फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: राजगढ़ कॉलेज में स्टाफ कम, घट रहे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
अध्यापकों के चार पद खाली, पढ़ाई हो रही प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। स्टाफ की कमी के चलते जहां राजगढ़ कॉलेज में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, वहीं यहां हर वर्ष दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या में भी गिरावट दर्ज की जा रही है।
कॉलेज में प्रमुख विषयों के पद लंबे समय से रिक्त होने के कारण पढ़ाई पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। कॉलेज में जूलॉजी (प्राणी विज्ञान) विषय के सहायक आचार्य का पद वर्ष 2022 से रिक्त है। संस्कृत विषय का पद वर्ष 2023, फिजिक्स का वर्ष 2024 तथा कॉमर्स विषय के सहायक आचार्य का पद गत वर्ष से खाली है।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त अधीक्षक ग्रेड-2 का एक पद, लिपिक का एक पद, स्टोरकीपर का एक पद, कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक के दो पद तथा सफाई कर्मी का एक पद भी रिक्त है। इतना ही नहीं, कॉलेज में वाद्य संगीत विषय के सहायक आचार्य का पद खाली होने के बाद इस विषय को ही समाप्त कर दिया गया है। कॉलेज में पद रिक्त होने के कारण इन विषयों में दाखिले भी वर्ष-दर-वर्ष घटते जा रहे हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में कॉलेज की प्राचार्य डॉ. मीनू भास्कर जीवन ने कहा कि रिक्त पदों की जानकारी समय-समय पर उच्च अधिकारियों को भेजी जाती है। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों का दाखिला कॉलेज में करवाने की अपील भी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें