फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय मास्टर्स गेम्स में भाग लेंगी सिरमौर की टीमें

विज्ञापन
नाहन में आयोजित मास्टर्स गेम्स महासंघ की बैठक में मौजूद पदाधिकारी । - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। मास्टर्स गेम्स महासंघ सिरमौर की एक बैठक नाहन में आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता महासंघ के प्रधान अधिवक्ता राजेंद्र शर्मा ने की। बैठक में सोलन और बिलासपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय मास्टर्स गेम्स के आयोजन को लेकर व्यापक चर्चा की गई।
विज्ञापन

इस दौरान प्रतियोगिता के लिए टीमों के चयन के लिए भी मंथन किया गया। महासंघ के जिला महासचिव केवल राम ने कहा कि इस प्रतियोगिता में जिला की बैडमिंटन, वॉलीबाल, कबड्डी, हॉकी, फुुुटबाल, टेबल टेनिस, एथलेटिक्स की टीमें भाग लेंगी जिसमें 30 वर्ष से अधिक आयु वाली महिलाएं एवं पुरुष सभी वर्गों में भाग लेंगे।
प्रधान राजेंद्र शर्मा ने कहा कि सोलन में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 21 और 22 नवंबर को आयोजित की जाएगी। इस दौरान बैडमिंटन, फुटबाल, टेबल टेनिस और वॉलीबाल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। जबकि बिलासपुर में 12 और 13 दिसंबर को आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान एथलेटिक्स, हॉकी, हैंडबाल, बास्केटबाल और कबड्डी की स्पर्धाएं आयोजित होंगी।
विज्ञापन

बैठक के दौरान कोषाध्यक्ष मोहन लाल, हाकी कन्वीनर नीरज माहेश्वरी, एसएस शर्मा, विजय यादव, जीत सिंह, पंकज शर्मा, कैप्टन पीसी भंडारी, सुरजीत सिंह, रोहित ठाकुर, अनिल कुमार आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें