पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब में जिला सिरमौर एथलेटिक्स संघ की ओर से नगर परिषद के खेल मैदान में एथलेटिक्स स्पर्धा का आयोजन किया गया। अंडर-16 की 100मीटर दौड़ में लड़कों में सारांश और लड़कियों में हरमनप्रीत कौर अव्वल रही। मुख्यातिथि समाज सेवी उद्योगपति गुरदीप सिंह गैरी और व्यापार मंडल प्रधान अनिंदर सिंह नौटी ने बतौर विशिष्ट अतिथि के रुप में शिरकत की। उन्होंने प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए।
सिरमौर जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के महासचिव वीके यादव, उपाध्यक्ष अर्जुन आगरा सहित कार्यकारिणी के सदस्यों ने बताया कि इस प्रतियोगिता में लाँग जंप डिस्कस थ्रो शॉट पुट और एथलेटिक में खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
आयोजकों ने बताया कि जिला स्तर पर अव्वल रहने वाले खिलाड़ियों को राज्य स्तर प्रतियोगिता के लिए धर्मशाला भेजा जाएगा। अपनी प्रतिभा दिखाने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होंगे। मुख्यातिथि गुरदीप सिंह गैरी ने कहा कि कोरोना महामारी के बावजूद युवा जोश से लबरेज रहें। सभी प्रतिभागियों और आयोजकों को भी बधाई दी।
उन्होंने कहा कि अगर युवा खेलों में आगे आएगा तो इस से भारत का विदेशों में भी खूब नाम होगा। युवा नशे से दूर रहकर खेलों की और अपनी रुचि बढ़ाएं। पांवटा में कोरोना वायरस के बावजूद भी युवा खिलाड़ियों में खूब जोश नजर आया। सुबह 7 बजे से पांवटा नगर परिषद खेल मैदान में खिलाड़ी पहुंच गए। एथलीट प्रतिस्पर्धा में नमन राठौर ने 3000 मीटर अंडर-18 में, जसलीन कौर 600 मीटर में प्रथम, अंडर-14 में शौर्य ठाकुर 400 मीटर में, सतविंदर कौर 100 मीटर, 200 मीटर अंडर-18 में अव्वल रही।
5000 मीटर ओपन में रोहित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर -16 के 100 मीटर लड़कों में सारांश धीमान और लड़कियों में हरमनप्रीत कौर, शॉट पुट में अंडर-13 रजत ने, डिस्कस थ्रो में अंडर-20 लड़कियों में गुरलीन कौर, शॉट पुट में अंडर-20 टीम में रसलीन कौर ने, अंडर-18 की 400 मीटर में बंटी सिंह और सचिन ने लांग जंप और रोहित ने अंडर-20 अंडर मीटर स्वराज ठाकुर, अंडर-18 छात्रा वर्ग की 3000 मीटर में रितिका ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर जिला एसोसिएशन अध्यक्ष शिवराज शर्मा, सचिव विजय यादव, मनीष तोमर, लक्ष्मीदत्त अत्री, रविंद्र मोदी, गुरनाम सिंह बंगा, इकबाल कौर, रोहित कुमार, प्रदीप सिंह, पंकज कश्यप, बृजमोहन और जफर अली मौजूद रहे।