फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रॉयल क्लब सतौन, एमडीएफ और धारटीधार टीमों ने जीते मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब में चल रही प्रथम सिरमौर सुपर लीग-2020 क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को रॉयल क्लब सतौन, एमडीएफ और धारटीधार की टीमों ने मैच में जीत दर्ज की है। एमडीएफ टीम के बल्लेबाज मनीष ने शानदार 121 रनों की शतकीय पारी खेली। वहीं, अन्य टीमों के बल्लेबाजों तरुण ने 46 रन और अक्षय ने 38 तथा मोहित ने 35 रनों की शानदार पारी खेल कर दर्शकों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन

मंगलवार को कोलर में हुई मैच में एमडीएफ टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर टीम ने 214 रनों का विशाल स्कोर बनाया जिसमें मनीष ने शानदार 121 रनों की आकर्षक पारी खेली।
अक्षय ने 38 और अमित ने 23 रन बनाए। फ्रेंडस क्लब सैनवाला की तरफ से योगेश ने 3 विकेट, अरुण और जगबीर ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में फ्रेंडस क्लब की पूरी टीम 20 ओवरों में 9 विकेट गवां कर 107 रन ही बना सकी। दानिश ने 43, योगेश ने 25 और हेमंत ने 12 रन बनाए।
विज्ञापन

एमडीएफ की तरफ से अमित और शाहिद ने 3-3 विकेट, अक्षय ने 2 और शाहिद ने एक विकेट लिया। एमडीएफ की टीम ने 107 रनों से मैच जीत लिया। दूसरे, मैच में फ्रेंडस क्लब सतौन ने अली इलेवन को 7 विकेट से हराया। अली इलेवन ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 107 रनों का स्कोर बनाया जिसमें नागेंद्र ने 29 और राजकुमार ने 17 रनों की पारी खेली। सतौन की तरफ से टीनू ने 3 विकेट, रणदीप ने 2, विक्की और अर्जुन ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए फ्रेंडस क्लब सतौन की टीम ने 16 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 112 रन बना कर मैच 7 विकेट से जीत लिया।
सतौन की तरफ से तरुण ने सर्वाधिक 46, अनुज ने 24, परवीन ने 15 और विजय ने 13 रनों की पारी खेली। अली एकादश की तरफ से सलमान, गोल्डी ने 1-1 विकेट लिया। पांवटा नप खेल मैदान में प्रतियोगिता का तीसरा मैच हुआ जिसमें गोल्डन वॉरियर्स टौंरु की टीम ने टॉस जीत कर 16.2 ओवरों में 89 रनों का ही स्कोर बनाया जिसमें बंटी ने 20, विक्की ने 14 और संजू ने 11 रनों का योगदान किया।
धारटीधार की तरफ से दिनेश ने 3, विकास और सुशील ने 2-2 तथा राहुल ने 1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी धारटीधार की टीम ने केवल 7.3 ओवरों में 1 विकेट के नुकसान पर 90 रनों का स्कोर बना लिया जिसमें मोहित ने नाबाद सर्वाधिक 35रन, करण ने 24 और दिलीप ने नाबाद 12 रनों की पारी खेली। धारटीधार टीम ने 9 विकेट से लीग मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें