फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सोलंकी ने प्राचीन मियां के मंदिर का लिया जायजा

विज्ञापन
नाहन में निरीक्षण करने मियां का मंदिर पहुंचे विधायक व अन्य लोग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नाहन (सिरमौर)। विधायक अजय सोलंकी ने सोमवार को भगवान परशुराम के प्राचीन मंदिर मियां के मंदिर का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान और एसडीओ भी मौजूद रहे। विधायक ने सबसे पहले भगवान परशुराम के मंदिर में माथा टेका। इसके बाद मंदिर के उन हिस्सों का जायजा लिया, जहां मरम्मत की जरूरत है।
स्थानीय निवासी अनिल शर्मा उर्फ टिप्पू और विनेश राणा ने बारिश के दौरान टपकने वाली टीन की छत, फाउंडेशन में पड़ी दरारों और खस्ताहाल डंगों की जानकारी विधायक को दी। इस पर विधायक ने अधिकारियों को टीन की शेड की जगह लेंटर डालने, टीन की शेड को पीछे की ओर लगाने, डंगों की मरम्मत करवाने और फाउंडेशन में पड़ी दरारों को बंद करने के लिए प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने पानी के बहाव को फर्श बनाकर बाहर की ओर करने के लिए भी आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोलंकी ने बताया कि यह भगवान परशुराम का प्राचीन मंदिर है। इसके जीर्णोद्धार के लिए निरीक्षण कर अधिकारियों को प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इस अवसर पर व्यवसायी आशुतोष गुप्ता, महीपत सोलंकी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें