फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में सोलन का दबदबा

Sat, 07 May 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन
विज्ञापन
विज्ञापन
 जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन में जेएनवी संकुल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न हो गई। नवोदय विद्यालय समिति क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ संभाग के अधीन दो दिनों तक आयोजित इस स्पर्धा में कबड्डी के आकर्षक मुकाबले हुए। प्रतियोगिता में 11 नवोदय विद्यालय के 248 खिलाड़ियों ने भाग लिया। समापन अवसर पर स्थानीय स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


अंडर-14 छात्र वर्ग में जवाहर नवोदय विद्यालय सोलन की टीम ने बाजी मारी, जबकि किन्नौर दूसरे स्थान पर रहा। इस वर्ग में सोलन के खिलाड़ी हरदेव को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब मिला। अंडर-17 छात्र वर्ग में जवाहर नवोदय विद्यालय मंडी विजेता रहा, जबकि शिमला की टीम उपविजेता रही। मंडी के मास्टर अरुण को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब मिला। अंडर-19 बालक वर्ग में भी मंडी की टीम ने बाजी मारी। इस स्पर्धा में ऊना की टीम उप विजेता रही।

मंडी के कर्ण को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया। समापन समारोह में उपायुक्त बीसी बडालिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। स्कूल के प्रधानाचार्य सत्येंद्र सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत छात्राओं को बीहू नृत्य और लोक नाटी आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें