फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सोलन-राजगढ़-हरिपुरधार-मिनस सड़क मार्ग बदहाल, लोग परेशान

विज्ञापन
सोलन-मिनस मार्ग पर गिरिनदी के पुल के दोनों तरफ सिंगल लेन मार्ग। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन


यशवंतनगर में गिरि पुल के दोनों ओर कुछ मीटर का हिस्सा रह गया था सिंगल लेन

तीन दशक बीत जाने के बाद भी नहीं किया डबल लेन, आवाजाही रहती है प्रभावित

वेद प्रकाश ठाकुर

राजगढ़ (सिरमौर)। जिला सिरमौर की प्रमुख सोलन-राजगढ़-हरिपुरधार-मिनस सड़क मार्ग की दशा निर्माण के साढ़े छह दशक बाद भी दयनीय बनी हुई है। लोक निर्माण विभाग की बेरुखी इस कदर है कि वह हादसों से भी सबक नहीं ले रहा है। लोक निर्माण मंडल राजगढ़ के अधीन आने वाली सड़क में सोलन से सनौरा तक को नब्बे के दशक में डबल लेन बना दिया गया था। इसका निर्माण वर्ष 1991 में शुरू होकर 1994 में पूर्ण किया गया।

विभाग ने सोलन से सनौरा तक की सड़क को डबल लेन कर दिया, लेकिन उस समय यशवंतनगर में गिरि पुल के दोनों तरफ और सनौरा से थोड़ा नीचे तीन स्थलों पर कुछ मीटर सड़क के हिस्से न जाने क्यों सिंगल लेन ही रह गए।
विज्ञापन


हैरानी का विषय यह है कि लोक निर्माण विभाग ने तीन दशक बीत जाने के बाद भी इन स्थानों पर सड़क को डबल लेन करने की जहमत नहीं उठाई है। इन तीन स्थानों पर सीजन के दौरान जब हजारों वाहन प्रतिदिन इस मार्ग से गुजरते हैं तो वाहनों की केवल आवाजाही ही प्रभावित नहीं होती है, बल्कि दुर्घटना का अंदेशा भी बना रहता है।

एक तरफ के वाहन निकलने पर ही दूसरी तरफ के वाहन निकल पाते हैं। डबल लेन सड़क में यह तीन स्थल तंग होने के चलते वाहनों की तेज गति यहां दुर्घटना को निमंत्रण देती है। यही नहीं सड़क के नीचे विभाग ने क्रैश बैरियर तक नहीं लगा रखे हैं, जोकि दुर्घटना का कारण कभी भी बन सकते हैं।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता पवन गर्ग से संपर्क करने पर उन्होंने कहा कि यह मामला अब उनके संज्ञान में आया है और इन स्थलों पर चौड़ाई बढ़ाने और क्रैश बैरियर लगवाने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। बजट उपलब्ध होने पर कार्य किया जाएगा।

-संवाद

सोलन-मिनस मार्ग पर गिरिनदी के पुल के दोनों तरफ सिंगल लेन मार्ग। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें