फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बेहतरीन सेवाएं देने वाले एसएनसीयू कक्ष पर लटके ताले

विज्ञापन
मार्च 2024 से सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में एसएनसीयू यूनिट की सुविधाएं बंद पड़ी है। संवाद
विज्ञापन
ग्राउंड रिपोर्ट (स्वास्थ्य)
विज्ञापन


-पांवटा अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ का पद रिक्त, स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट इकाई निष्क्रिय
-समय से पहले, कम वजन वाले नवजात विशेष देखभाल सुविधा से वंचित
-मार्च 2024 से पांवटा एसएनसीयू कक्ष की सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो चुकी है

सुरेश तोमर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। केंद्र और राज्य सरकार ने नवजात शिशुओं की मृत्यु दर कम करने को विशेष सेवाएं शुरू की थी। इसी क्रम में सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) कक्ष स्थापित किया गया। कभी जनपद में सबसे बेहतरीन सेवाएं देने और दर्जनों नवजात की जान बचाने के लिए काफी चर्चा में भी रहा, लेकिन मार्च 2024 में शिशु रोग विशेषज्ञ पदोन्नत हो गए। तब से लेकर अब तक ये विशेष सुविधा वाला कक्ष निष्क्रिय हो गया है। अस्पताल में 80 से 100 तक बाल रोगी मरीजों की ओपीडी रहती है, लेकिन बाल रोग विशेषज्ञ व प्रशिक्षित स्टाफ नर्सों के पद रिक्त पड़े हैं। एसएनसीयू कक्ष में अधिकतर ताले लटके रहते हैं।


बता दें कि नवजात मृत्यु दर कम करने के उद्देश्य से पांवटा साहिब अस्पताल में स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) की सुविधाएं करीब 5 वर्ष पहले शुरू की गई। इस यूनिट में अनुभवी बाल रोग विशेषज्ञ, प्रशिक्षित सात स्टाफ नर्सें और अन्य चिकित्सा कर्मी नवजात शिशुओं की देखभाल की सुविधा शुरू की गई है। इस इकाई का उद्देश्य नवजात शिशुओं को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना रहा है। इसमें वार्मर, ऑक्सिजन, इनक्यूबेटर, फोटोथेरेपी और अन्य आवश्यक चिकित्सा सहायता शामिल रही। स्थानीय सिविल अस्पताल में एसएनसीयू वर्ष 2024 मार्च माह तक पूरे जिले में सबसे बेहतरीन सेवाएं देता रहा।
विज्ञापन

विशेषकर नवजात शिशु देखभाल इकाई में विशेष चिकित्सा इकाई में बीमार, नवजात बच्चे को पीलिया, कम वजन वाले नवजात शिशुओं की देखभाल, संक्रमण मुक्त व स्वच्छ वातावरण में रखने की सुविधा प्रदान की गई। इससे जनपद के दर्जनों नवजातों को नवजीवन भी मिला। तत्कालीन बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अमिताभ जैन (सेवानिवृत्त सीएमओ) के कार्यकाल के दौरान एक मामले में तो पीजीआई में जन्मे एक साथ तीन नवजात (कम वजन वाले) शिशुओं को भी स्थानीय यूनिट से स्वस्थ कर घर भेजा गया। डॉ. जैन के पदोन्नत होने के बाद सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में काफी समय तक शिशु रोग विशेषज्ञ का पद रिक्त ही पड़ा रहा है।

बाक्स...

सुविधा से वंचित संक्रमित और कम वचन वाले नवजात

- बता दें कि पिछले वर्ष मई माह 2025 में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. आसिफ कुरेशी ने ज्वाइन भी किया। इससे बच्चों की ओपीडी फिर से 80 से 100 तक पहुंच गई, लेकिन एसएनसीयू कक्ष सुविधा शुरू नहीं हो सकी। करीब सात माह बाद 30 नवंबर को स्थानांतरण हो गया है। एसएनसीयू कक्ष वर्ष 2024 से अभी तक भी बंद पड़ा है। अधिकतर नवजात व गंभीर बीमार बच्चों को नाहन या निजी क्लीनिकों में उपचार को ले जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन



बाक्स...

विशेषज्ञ डॉक्टर और प्रशिक्षित स्टाफ के रिक्त : डॉ. सुधी गुप्ता
- सिविल अस्पताल पांवटा साहिब के प्रभारी डॉ. सुधी गुप्ता ने बताया कि शिशु रोग विशेषज्ञ का पद रिक्त चल रहा हैं। विशेषज्ञ डॉक्टर व प्रशिक्षित स्टाफ के रिक्त पदों के चलते एसएनसीयू इकाई सेवाएं काफी समय से प्रभावित हैं।
संवाद

मार्च 2024 से सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में एसएनसीयू यूनिट की सुविधाएं बंद पड़ी है। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें