फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: कृतिका शर्मा अध्यक्ष और सुनील कुमार बने एसएमसी के उपाध्यक्ष

विज्ञापन
पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तारुवाला में निर्विरोध एसएमसी कमेटी के मनोनीत पदाधिकार
विज्ञापन
मौसम खराब होने के बावजूद बैठक में भारी संख्या में अभिभावक पहुंचे : जेआर कनियाल
विज्ञापन

पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तारुवाला पांवटा साहिब एसएमसी का गठन


संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। मंगलवार को मौसम काफी खराब रहा, सुबह से ही बारिश चलती रही लेकिन पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तारुवाला पांवटा साहिब एसएमसी की बैठक में भारी संख्या में अभिभावक पहुंचे। लंबे जद्दोजहद के बाद आखिर में कृतिका शर्मा को एसएमसी की अध्यक्ष और सुनील कुमार को उपाध्यक्ष चुना गया है। नवनियुक्ति समिति के साथ अभिभावकों ने स्कूली बच्चों को बेहतर शिक्षा, खेलकूद समेत अन्य गतिविधियों में पूरा सहयोग करने का संकल्प लिया।
प्रधानाचार्य जोगी राम कन्याल ने कहा कि मंगलवार को स्कूल प्रबंधन समिति की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर बैठक रखी गई। मौसम काफी खराब रहने के बावजूद काफी संख्या में अभिभावक पहुंचे।
विज्ञापन

नवनियुक्त कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों में रेखा, विनीता कपूर, दीप राम शर्मा, जगत सिंह, रेखा देवी, ललिता, मीरा, हाकम सिंह, सुनील शर्मा, उर्मिला शर्मा, अमिता, उमा शर्मा, अंजना, पूजा, बबीता, स्नेहा, अरविंद कुमार, अरविंद सिंह और नीलम आदि शामिल हैं।
सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनी कृतिका शर्मा और उपाध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि स्कूल स्टाफ प्रबंधन के साथ अभिभावक मिल कर स्कूल के चहुंमुखी विकास के लिए बेहतर आपसी समन्वय बनाएंगे जिससे स्कूली बच्चे शैक्षणिक, खेलकूद प्रतियोगिता समेत सह शैक्षणिक गतिविधियों में भी अग्रणी रह सकें।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रधानाचार्य जोगी राम कन्याल, निर्मल भार्गव, संतोष तोमर, सुमति शर्मा, अर्चना शर्मा, सीमा ठाकुर, राजेंद्र सिंह, निर्मल सिंह, मनोमोहन सिंह, समेत रावमा पाठशाला व प्राथमिक पाठशाला तारुवाला पांवटा साहिब के स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें