संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/कालाअंब (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सैनवाला में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों के चयन हेतु एक आमसभा का आयोजन किया गया। इस बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें शशि पाल को अध्यक्ष और प्रदीप कुमार को उपाध्यक्ष चुना गया।
समिति में सदस्यों के रूप में परिमिता, पूजा, वर्षा, प्रदीप, सीमा देवी, सोनी, सरिता, महेश कुमार, हेम लता, अर्चना शर्मा, नीता, चंचल देवी, श्यामा शर्मा और प्रोमिला देवी को शामिल किया गया है। स्कूल प्रबंधन समिति के सुचारू संचालन के लिए समिति के भीतर से ही दो विशेष उपसमितियों का भी गठन किया गया। इनमें अकादमिक कमेटी और भवन निर्माण कमेटी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, नियमानुसार नामित सदस्यों का भी चयन किया गया, जिसमें पंचायत प्रधान सीमा देवी और सीएचओ मोनिका शामिल हैं।
-बाक्स
गौरव बने हेड बॉय और अक्षरा हेड गर्ल
आमसभा के दौरान विद्यालय के छात्र नेतृत्व की भी घोषणा की गई। कक्षा 10+2 से गौरव को स्कूल का हेड बॉय और अक्षरा को हेड गर्ल चुना गया। प्रधानाचार्य अयूब खान ने नवनियुक्त पदाधिकारियों, सदस्यों और चुने गए विद्यार्थियों को बधाई देते हुए स्कूल के विकास में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।