पांवटा साहिब(सिरमौर)। जिला सिरमौर स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गुरु नानक मिशन स्कूल पांवटा का खूब दबदबा रहा है। स्कूल टीम ने 15 स्वर्ण, 8 रजत व 15 कांस्य पद जीत कर परचम लहराया है।
स्कूल के प्रधानाचार्य बीएस सैनी ने कहा कि बेहतर प्रदर्शन से टीम ने स्कूल का नाम रोशन किया है। इसके लिए कोच गुरनाम सिंह व दीदार सिंह, धावकों, स्टाफ व अभिभावकों को बधाई देते हैं। लड़कियों के वर्ग में नवनीश कौर ने 100मी. और 200 मी. दौड़ में गोल्ड मेडल जीता। शॉटपुट में गुनीत कौर व मनजोत कौर ने तथा देविंद्र कौर व मनमीत कौर ने तथा लांग जंप में कमलदीप कौर ने डिस्कस थ्रो में गोल्ड मेडल जीता।
छात्रों के वर्ग में हनीश चौहान ने 600मी, हर्षदीप सिंह ने 200मी. और 400मी. दौड़ में अयांक ने 100मी., स्वराज ने लांग जंप में व तपिंद्र सिंह ने 200मी. और शॉटपुट में स्वर्ण पदक जीता।
रजत पदक विजेता रहे धावकों में कविंद्र कौर, दलजीत कौर, मनजौत कौर, हनीश चौहान, नमन, अर्शप्रीत सिंह, अयांक व तपिंद्र सिंह तथा कांस्य पदक जीतने वाले धावकों में प्रिया, अमनदीप कौर, बनप्रीत कौर, शिवानी, गुनीत कौर, आकांक्षा, सारांश, प्रणव, रितिक, अर्शप्रीत सिंह व तपिंद्र सिंह शामिल रहे हैं।